Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: विधायक रागिनी सिंह ने धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को बांटा कंबल, हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Dhanbad News: अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सफाई कर्मियों को ठंड से राहत के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बांटे कंबल धरने पर खुद भी बैठ आंदोलन का किया समर्थन शनिवार से निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों के साथ धरना पर बैठने की दी चेतावनी नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के करीब 550 सफाई कर्मियों की जनता श्रमिक संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी है.

Dhanbad News: सफाई कर्मियों को रागिनी सिंह का समर्थन

झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह आज एक बार पुनः सफाईकर्मियों के समर्थन में धरना स्थल पहुंची और आंदोलनरत कर्मियों को संबोधित किया. धनबाद बस स्टैंड परिसर में चल रहे धरना में रागिनी सिंह ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया. चार दिनों से कपकपाती ठंड का सामना करते हुए धरने पर बैठे सफाईकर्मियों के बीच रागिनी सिंह ने कंबल भी बांटी. साथ ही प्रबंधन को चेतावनी भी दी है कि कर्मियों की मांगो को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो शनिवार से वे खुद भी कर्मियों को लेकर निगम कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगी. कर्मियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति का मामला प्रमुख है.

Dhanbad News: तीन दिनों से लापता कोयला लोडर सुबोध कुमार सिन्हा का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...