सेवा नियमित करने के लिए अनुबंध कर्मियों ने दिया धरना, कहा- जब तक मांगे नहीं होगी पूरी तब तक करेंगे प्रदर्शन

रांची : राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष झारखंड के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम) कर्मियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा. कर्मियों का कहना है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2007 से संपूर्ण भारत अभियान, उसके बाद निर्मल भारत अभियान और अब स्वच्छ भारत मिशन चला है. उसमें अनुबंध कर्मियों के द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा.

मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि अनुबंध कर्मियों को सरकार बनने के बाद नियमित करेंगे, लेकिन नियमित क्या करेंगे, वे समायोजित करने के लिए पिछड़ रहे हैं. झारखंड को छोड़कर बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में सब अनुबंध कर्मियों को रखा गया है, लेकिन झारखंड में ही हटा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि 1118 लोगों को हटाकर 300 लोगों को बहाली करना चाह रही है. एक ओर जहां सरकार इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष कह रही है लेकिन यह वर्ष नियुक्ति नहीं बेरोजगार हटाओ वर्ष है. 31 दिसंबर को संविदा समाप्त होने वाला है. जब तक सरकार समायोजित नहीं करेगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. बता दें कि अपनी मांगों को लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम) के कर्मी लगातार सात दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

डीजीएमएस कार्यालय के समक्ष पुर्नपरीक्षा की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...