Advertisment

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए डाटा ऑपरेटर, पहले हुई पिटाई, फिर करायी गई शादी

बेगूसराय : बेगूसराय से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है जहां पांच बच्चों की मां के साथ एक डाटा ऑपरेटर को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने डाटा ऑपरेटर की पहले जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पंचायत के हवाले कर दिया गया। पंचायत ने फैसला सुनाया गया कि डाटा ऑपरेटर को पांच बच्चों की मां के साथ शादी करना होगा और गांव छोड़कर जाने का आदेश सुना दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से ग्रामीणों के द्वारा दोनों का जबरन शादी करवाया जा रहा है।

goal 22Scope News

पंचायत के इस फैसला के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी

बताया जा रहा है कि यह पूरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव की है। जहां पंचायत के इस फैसला के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी। डाटा ऑपरेटर एक बच्चे का बाप है। पंचायत के आदेश के बाद साहेबपुर कमाल में तैनात डाटा ऑपरेटर विकास ने पांच बच्चों की मां के मांग में समाज के सामने सिंदूर भरा और महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। महिला ने बताया कि पिछले सालभर से डाटा ऑपरेटर विकास के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह पांच बच्चों की मां है। अब वह अपने बच्चों के साथ नए पति के साथ रहना पसंद करेगी।

यह भी देखें :

वह भी एक बच्चे का पिता है। वह नई पत्नी के साथ रहना चाहते हैं – डाटा ऑपरेटर

डाटा ऑपरेटर का कहना है कि वह भी एक बच्चे का पिता है। वह नई पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। गांव वालों ने उनकी जबरन शादी कराई है। बता दें कि आपत्तिजनक हालत में डाटा ऑपरेटर और महिला के मिलने की खबर मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ गांव में जमा हो गई। फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सुजा गांव पहुंची और आरोपित को अपने साथ ले गई । हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक की मौत, दूसरे का तलाश जारी…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...