Advertisement
Advertisement

झारखंड में लू का कहर, 27 अप्रैल को ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

रांची: झारखंड में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है। केवल रांची को इससे कुछ राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 26 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इन इलाकों में बादल छा सकते हैं और तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

वहीं, 27 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दिन ओलावृष्टि, तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो संभावित खतरे की गंभीरता को दर्शाता है।

इस मौसम परिवर्तन के पीछे दो प्रमुख साइक्लोनिक सर्कुलेशन जिम्मेदार हैं। एक साइक्लोनिक सिस्टम बिहार से गुजर रहा है, जबकि दूसरा उत्तर-पूर्व भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ होते हुए कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों मौसमी प्रभावों के कारण राज्य में अचानक मौसम पलटने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर 27 अप्रैल को संभावित ओलावृष्टि और वज्रपात को देखते हुए।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...