जब मंच से नीतीश ने PM मोदी को दिया क्रेडिट, कहा- सब इहे किए हैं…

मधुबनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी पहुंच चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत कार्यक्रम नहीं हुआ। क्योंकि पहलगाम में हुई घटना के बाद ये फैसला लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज बिहार के मधुबनी जिले में पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पहलगाम हमले के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक रैली होगी। पहले कार्यक्रम में पीएम के स्वागत की भव्य तैयारी थी, जिसमे पीएम को सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से उतरकर खुले गाड़ी में मुख्यमंत्री और पीएम को लोगों का अभिवादन स्वीकार करते जाना था। लेकिन अब किसी तरह के स्वागत के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पीएम सीधे हेलीकॉप्टर से उतरकर मंच पर आएं।

CM नीतीश ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा की है

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा की है और कहा कि पूरा देश मारे गए 26 लोगों के परिवार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्रेडिट दिया और कहा कि सब यहीं किए हैं।

राज्यपाल व CM नीतीश मंच पर पहुंचे

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, सांसद शांभवी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद संजय झा और मंत्री लेसी सिंह सहित कई नेता पहुंचे हैं।

यह भी देखें :

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया PM का स्वागत

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर बिहार के एक जिले के एक पंचायत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा के बाद भी देश आपके साथ था और अब पहलगाम हमले के बाद भी लोग आपके साथ हैं। इस घटना से मर्माहत होने के बावजूद यहां आना पंचायतों को आगे बढ़ाने की आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है।

हमने बिहार में सारे कामकाज को देखा और जहां कमी लगी, उन सभी को स्वीकृति दी – CM

प्रगति यात्रा की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में सारे कामकाज को देखा और जहां कमी लगी, उन सभी को स्वीकृति दी। हमलोग सारा काम कर रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। इस बार केंद्र ने बजट में बिहार को विशेष सहायता के लिए बड़ी राशि की घोषणा की गई। फरवरी 2025 में मखाना बोर्ड, ग्रीन फील्ड की स्थापना, कोसी परियोजना, राष्ट्रीय स्तर के संस्थान, आईआईटी पटना के विस्तार की घोषणा की गई। मैं श्रद्धेय प्रधानमंत्री का इसके लिए नमन करते हैं। खुशी की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत की। बिहार को 2025 में इस खेल के आयोजन का मौका मिला है। खूब ताली बजाओ इनके लिए। सब यही करवाए है। प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है पटना आकर खेलो इंडिया के उद्घाटन में पधारें।

पहलगाम में आतंकियों ने किया हमला, पूरा देश आतंक के खिलाफ है – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने कहा कि आप सब जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया गया है। हम शोक संतप्त हैं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। इन सबके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। आप जातने हैं कि जब हमलोगों की सरकार बनी 2005 में, तब से हमलोग लगभग लगातार रहे हैं। एक बात जान लीजिए कि पहले के पंचायत में बहुत बुरा हाल था। कोई काम वह लोग नहीं करते थे। वर्ष 2006 में हमलोगों ने पंचायती राज और 2007 में नगर निकायों के कानून में संशोधन किया गया है। हमलोगों ने 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया। कितनी बड़ी संख्या में महिलाओं को हो रहा है।

अबतक जो हमलोगों ने किया, आप जानते हैं – मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अबतक जो हमलोगों ने किया, आप जानते हैं कि पंचायतों को काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 1649 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण हो गया है। शेष में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सारा काम करा दिया जाएगा। पहली सरकार में उन लोगों ने कुछ नहीं किया। 24 नवंबर 2005 में जब एनडीए की हमारी सरकार बनी, तब से हम लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर हम लोगों ने बहुत काम किया है। हम बिहार का बजट लगातार बढ़ा रहे हैं। इस बार तीन लाख 18 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : PM के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मधुबनी के लिए निकले राज्यपाल व मुख्यमंत्री

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...