पुलिस की गश्ती गाड़ी खाई में पलटी, SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

मोतिहारी : मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपड़ा बिहारी पुल के पास गुरुवार की देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जब पुलिस की गश्ती गाड़ी अचानक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एसआई रामदत्त समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गश्ती गाड़ी के चालक राजमंगल साव ने बताया कि वे रात्रि लगभग 1:15 बजे नवादा से बैंक की सुरक्षा जांच कर लौट रहे थे। जैसे ही छपड़ा बिहारी पुल के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Goal 6 22Scope News

होश आने के बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर निकलने की कोशिश की – चालक राजमंगल

चालक राजमंगल ने बताया कि होश आने पर उन्होंने सबसे पहले सामने का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। फिर एक-एककर सभी पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी को सुरक्षित निकालने के बाद वे खुद भी बेहोश हो गए और जब होश आया तो खुद को सदर अस्पताल में पाया। गश्ती गाड़ी में एसआई रामदत्त, सिपाही श्वेता, सिपाही कंचन और चालक राजमंगल सवार थे। हादसे में चालक राजमंगल और सिपाही कंचन को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि सिपाही श्वेता के घुटने में चोट और हाथ में शीशा चुभ गया है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

यह भी देखें :

चालक राजमंगल दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात की गश्ती ड्यूटी पर था तैनात 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चालक राजमंगल दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात की गश्ती ड्यूटी पर तैनात था। अत्यधिक थकान और पर्याप्त आराम न मिलने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Motihari Acc 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img