युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना के रहने वाले शुभम नामक युवक को खाजेकलां थाना के घसियारी गली के एक नहर में गुरुवार की देर रात्रि को लाश बरामद किया गया। बताया जाता है कि शुभम युवक अपने जब घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। उसके पिता पूजा पाठ सहित किराना का दुकान चलाते हैं। उनके द्वारा खोजबीन किया गया तो कुछ लोगों ने कहा कि उधर कहीं साइड में मारपीट और हल्ला की आवाज आ रही है।

जब वहां लोग गए तो कुछ पता नहीं चला। काफी देर ढूंढने के बाद घसियारी गली के नाला नुमा नहर में युवक को गिरे देखा गया। जब उन्होंने उठाया तो देखा कि शुभम का ही मृत पड़ा शरीर है, इस बुरी तरह मारा पीटा गया है।

Goal 6 22Scope News

आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी

वहीं आनन-फानन में देर रात्रि को प्रशासन को सूचना दिया गया। खाजेकलां थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे। पुलिस का कहना है कि आखिर शुभम देर रात को वहां क्यों गया था, किस लिए गया था। यह सब जांच का विषय है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि लगातार पटना सिटी क्षेत्र में घटनाएं घट रही है। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुभम भी अपने पिता के साथ पूजा पाठ की दुकान का देखभाल किया करता था। शुभम के पिता ने बताया कि वह दुकान पर ही बैठता था और दुकान चलाता था। खाजेकलां थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : मारूफगंज में नकली ‘पूजा घी’ फैक्ट्री पर छापा, करोड़ों का माल जब्त…

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...