Pahalgam Attack – सुरक्षाबलों ने स्थानीय आतंकी के घर को उड़ाया, दूसरे आतंकी के…

जम्मू कश्मीर: Pahalgam Attack- पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश दहल उठा है। देश के कोने कोने में आक्रोश व्याप्त है, उधर दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में सेना आतंकी हमले के बाद एक्शन मोड में है। एक तरफ विभिन्न इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को खोज कर खत्म करने की कवायद भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमला में 5 पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे तो दो आतंकी जम्मू कश्मीर के त्राल के रहने वाले बताये जा रहे हैं। Pahalgam Attack Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

आतंकी हमले के बाद एक्शन में आये सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी एक आतंकी के घर को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने आतंकी आसिफ के घर पर जब छापेमारी की तो वहां विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ जिसे सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट कर पूरा घर ही उड़ा दिया। वहीं दूसरी तरफ आतंकी आदिल के घर को सुरक्षाबलों ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। हमले के बाद आतंकियों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सुरक्षा बलों को खुली चुनौती देते नजर आये थे।  Pahalgam Attack Pahalgam Attack

यह भी पढ़ें – पहलगाम आतंकी हमले पर बयान को लेकर सुदिव्य सोनू की सफाई: कहा, जानबूझकर दिया था बयान, जवाबदेही तय न होने पर उठाए सवाल

बता दें कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अब तक करीब 2 हजार लोगों से पूछताछ की है जबकि कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस हमले में एक स्थानीय मुस्लिम समेत कुल 26 लोगों की जान चली गई। आतंकी हमले के बाद केंद्र की सरकार भी लगातार एक्शन में है और पाकिस्तान पर कई कुटनीतिक प्रहार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पहलगाम आतंकी हमला Scripted, RJD ने पुलवामा आतंकी हमला को लेकर कहा….

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...