UPSC की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद पैतृक गांव पहुंचे अंकित, कहा…

मुंगेर: UPSC की परीक्षा में 663वां रैंक लाने वाले अंकित आनंद शुक्रवार को मुंगेर स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। अंकित आनंद के अपने घर पहुंचने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया। उनके घर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन समेत लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि अंकित ने आज पूरे गांव का सीना चौड़ा कर दिया है। UPSC  UPSC 

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games की तैयारी जोरों पर, गया डीएम ने…

बता दें कि अंकित मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के निवासी हैं। उनके पिता वीरेंद्र यादव बैंक से रिटायर हो चुके हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई और उन्होंने बीटेक की पढाई की है। अंकित ने पांचवीं कोशिश में यह सफलता हासिल की है। इस दौरान अंकित ने कहा कि उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और अपने गुरुओं को दी और युवाओं को संदेश दिया कि कोशिश कभी नहीं छोडनी चाहिए, सफलता एक दिन जरुर मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Terrorist के सफाया के लिए विपक्ष सरकार के साथ है, महागठबंधन के कैंडल मार्च के दौरान…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...