Terrorist के सफाया के लिए विपक्ष सरकार के साथ है, महागठबंधन के कैंडल मार्च के दौरान…

Terrorist के सफाया के लिए विपक्ष सरकार के साथ है, महागठबंधन के कैंडल मार्च के दौरान...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: Pahalgam Terrorist Attack- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। आमलोगों के साथ ही विपक्ष भी सरकार से लगातार मांग कर रहा है कि पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। इसी कड़ी में बिहार में महागठबंधन ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च राजधानी पटना के आयकर चौराहा से शुरू हो कर डाकबंगला चौराहा तक गया। कैंडल मार्च में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए। Terrorists Terrorists Terrorists Terrorists Terrorists 

कैंडल मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार से पहलगाम हमले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। डाकबंगला चौराहा पर पहुंच कर कैंडल मार्च पहुंचने के बाद आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। डाकबंगला चौराहा पर कैंडल मार्च पहुंचने के तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हमलोग एकजुट हो कर पैदल कैंडल मार्च निकाला है। आज पूरा देश आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एक लिए एक जुट है। Terrorists Terrorists Terrorists 

यह भी पढ़ें – Bihar के रहने वाले IFS अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, ट्रेनिंग के दौरान आये थे…

कल भी हमलोगों ने सरकार के द्वारा बुलाये गए सर्वदलीय बैठक में कहा है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी उसमें विपक्ष सरकार के साथ है। भारत सरकार जो भी कार्रवाई करेगी उसके साथ हम खड़े हैं। पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए विपक्ष साथ खड़ा है। हम इस मामले में कोई राजनीति नहीं चाहते हैं। आज पूरा देश एक साथ खड़ा है और सभी लोग देश की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। इस मामले में कोई टीका टिप्पणी हम नहीं करना चाहते हैं और सेना के प्रति हमलोगों का पूरा समर्थन है।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह शोक का समय है, पूरा देश मर्माहत है। इस दुःख की घड़ी में पूरे देश की जनता पीड़ित परिवारों के साथ है। आतंकियों के नाश के लिए सरकार कार्रवाई करे, पूरे देश के लोग सरकार के साथ हैं। इस दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान, राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी समेत सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में आतंक के सफाया के लिए सरकार को अपना समर्थन जताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…

पटना से महीप राज और अंशु झा की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...