रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 4 दिन रहेगी रद्द, जानें कारण और तारीखें

रांची: रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक हटिया-झारसुगुड़ा रूट पर यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। रांची रेल मंडल अंतर्गत कानारोवां-टाटी-परबाटोनिया रेल खंड पर विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18175/18176) 27, 28, 30 अप्रैल और 2 मई को रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। यह अस्थायी रद्दीकरण रेल पथ के आधुनिकीकरण और संरक्षा संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए किया जा रहा है।

विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन सेवा पुनः नियमित रूप से बहाल कर दी जाएगी।


Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...