ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर आज रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित

रांची-कनोरोआ स्टेशन पर मालगाड़ी दुर्घटना से रेल परिचालन बाधित। राउरकेला-हटिया पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द और कुछ का रूट बदला गया।


रांची: रांची रेल मंडल के कनोरोआ स्टेशन पर बुधवार को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेल परिचालन पर असर पड़ा है। इस कारण 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, 58665/58666 हटिया-सांकी-पैसेंजर और 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेनें भी बुधवार को नहीं चलीं।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन में परिवर्तन किया है।
18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस अब हटिया की जगह राउरकेला स्टेशन से रवाना हुई, जबकि 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू भी हटिया के बजाय राउरकेला से आंशिक रूप से प्रारंभ की गई।


Key Highlights

  • रांची-कनोरोआ स्टेशन पर मालगाड़ी दुर्घटना से रेल यातायात बाधित।

  • ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर बुधवार को रद्द रही।

  • 58665/58666 हटिया-सांकी-पैसेंजर और 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर भी रद्द।

  • 18451 तपस्विनी एक्सप्रेस व 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू अब राउरकेला से आंशिक प्रारंभ।

  • कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं।


दुर्घटना के बाद कई लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। इनमें शामिल हैं

  1. 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस

  2. 18523 विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस

  3. 12836 सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस

  4. 18638 सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस

  5. 06056 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल

  6. 13351 धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस

  7. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल

  8. 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस

  9. 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जांच कर लें।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...