Sister की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी…

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आक्रोशित परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क जाम कर दिया। मामला शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र का है, जहां बहन की शादी का कार्ड पहुंचाने कसार गांव जा रहे दो बाईक सवार अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। घटना ससबहना और बलरामबीघा के बीच हुई है। Sister  Sister  Sister  Sister  Sister

आनन फानन में दोनों घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान कसार थाना क्षेत्र के पुत्र विकास कुमार और घायल की पहचान सुबोध कुमार के रूप में की गई। दोनों आपस में चचेरा भाई हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक की बहन की शादी 30 अप्रैल को होनी थी, इसी को लेकर कसार गांव में रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड पहुंचाने जा रहा था।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack के लिए PM दोषी, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh ने नीतीश कुमार को कहा….

इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। तीन दिन पहले ही मृतक विकास मुंबई से वापस शादी में शामिल होने घर आया था। हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल सदर अस्पताल पहुंचे और हादसे में घायल से मिलकर ढांढस बंधाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Opposition के नेता बस आग लगा रहे हैं, लहरपा कांड पर एमएलसी ने कहा…

शेखपुरा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...