Opposition के नेता बस आग लगा रहे हैं, लहरपा कांड पर एमएलसी ने कहा…

भोजपुर: भोजपुर के लहरपा में बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर पक्ष विपक्ष पहुंच कर अलग अलग बयानबाजी करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को विधान परिषद में एससीएसटी कमिटी की टीम भी घटना की जांच के लिए पहुंची। इस दौरान आरा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए एससी एसटी कमिटी के चेयरमैन एवं एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने विपक्ष पर जम कर हमला किया। Opposition Opposition Opposition 

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में भर्ती लोगों से हमने मुलाकात की। यहां की व्यवस्थाएं पीएमसीएच से भी बेहतर हैं। लहरपा की घटना महज दो पक्षों के बीच की लड़ाई का अंजाम है न कि नरसंहार। इस घटना पर पप्पू यादव और तेजस्वी यादव सरीखे नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। ये लोग घटना को आधार बना कर बस आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। Opposition Opposition 

यह भी पढ़ें – Cancer की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है, पटना हाई कोर्ट परिसर में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

अब तक विपक्ष के किसी नेता ने बैठ कर बातचीत करने की जरूरत नहीं समझी, किसी को यह नहीं पता है कि किसकी गोली से कौन मरा लेकिन इसे नरसंहार बता कर समाज में विद्वेष फ़ैलाने में सभी जुटे हुए हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्दी ही इस मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  STET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, BSEB अध्यक्ष ने सक्षमता परीक्षा को लेकर भी दी जानकारी…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...