Jehanabad: ढलाई के दौरान ही ढह गई पुलिया, दो मजदूरी दब कर हुए घायल…

जहानाबाद: आमस दरभंगा एक्सप्रेस हाईवे सड़क निर्माण के दौरान एक निर्माणाधीन पुलिया गिर जाने से दो मजदूर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड के रतन बीघा गांव के पास की है जहां आमस दरभंगा एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान एक पुलिया गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जिसे गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकरी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पूलिस मौके पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। Jehanabad Jehanabad Jehanabad

यह भी पढ़ें –  BJP ने शुरू किया वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, भोजपुर में…

स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क निर्माण में संवेदक अनियमितताएं बरत रहा है और सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इंजीनियर की जांच के बगैर ही पुल की ढलाई की जा रही थी और इसी दौरान पुल धरासाई हो गई। फ़िलहाल दो घायल मजदूरों को अस्पताल पहुँचाया गया है जबकि आशंका है कि पुल के मलबा के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। घटनास्थल पर पहुंचे ओकारी थानाध्यक्ष ने बताया की दो लोग घायल हुए है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  Pahalgam Attack के विरोध में मुंगेर में निकाली 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...