JEHANABAD से गए थे मजदूरी करने बन गए बंधक, 75 लोग कराये गए मुक्त

जहानाबाद: बिहार में रोजगार के अभाव में लोग मजदूरी करने दूसरे प्रदेशों में जाते हैं और कई बार मुश्किलों में भी फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जहानाबाद और गया के करीब 75 मजदूरों के साथ जो मजदूरी करने अपने घर से चले थे और गोरखपुर में बंधुआ मजदुर बन कर रह गए। मामले की सूचना पर एक स्वयंसेवी संस्था ने प्रशासन की मदद से सभी को बंधनमुक्त कराया और फिर वापस उनके घर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद और गया के रहने वाले करीब 75 लोग अपने परिवार के साथ मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के जैतपुर पहुंचे। जहां उन्हें ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम मिला।

शुरुआत में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद मजदूरी मिलना बंद हो गया। मजदुर जब अपनी मजदूरी मांगते तो बदले में उन्हें पिटाई मिलती। ईंट भट्ठे का मालिक सभी मजदूरों पर जुल्म करना शुरू कर दिया और न तो उन्हें अपने घर जाने दे रहे थे और न ही मजदूरी। मजदूरों ने किसी तरह अपनी बात अपने परिजनों तक पहुंचाई और परिजनों ने फिर एक सामाजिक संस्था को बताई।

मामले की जानकारी के बाद सामाजिक संस्था ने जहानाबाद जिलाधिकारी और श्रम विभाग से संपर्क कर मजदूरों को बंधन मुक्त कराने की कोशिश में जुट गई और फिर कोशिशों का परिणाम रहा कि सभी मजदूरों को बंधन मुक्त करा लिया गया। मजदूरों ने बताया कि वे अपनी जीविका के लिए अन्य प्रदेशों में जा कर रोजगार की तलाश करते हैं। लेकिन अब मजदूरी तो दूर अपनी जान की चिंता सताने लगी है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- CHHAPRA में स्वयंसेवी संस्थाओं ने निकाला मतदाता जागरूकता साइकिल रैली

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img