अनियंत्रित Car चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर, 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी….

पटना: रविवार की देर शाम राजधानी पटना में एक इनोवा कार चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी जिससे 8 लोग घायल हो गये। घायलों में तीन को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य घायलों को गार्डिनर रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर कोतवाली थाना के समीप वोल्टास मोर के बीच की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इनोवा चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Car Car Car Car Car 

मिली जानकारी के अनुसार बैंक रोड निवासी मेटल व्यवसायी सयश टिकमानी ने उर्जा स्टेडियम से अपने घर लौटते समय एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद जब लोगों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने के क्ग्राम में हाई कोर्ट के पास कुछ बाइक में टक्कर मार दिया जिससे लोग घायल हो गये। इसके बाद भागने के क्रम में उसने अन्य कई बाइक और ठेला में टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक चालक का हाथ इनोवा के चक्का में फंस गया लेकिन इनोवा चालक ने अपनी कार नहीं रोकी और बाइक चालक को कुछ दूर तक घसीटा भी।

बाद में लोगों ने उसे पकड़ इनोवा को पलट दिया और उसमें आग लगाने की भी कोशिश की। लोगों ने इनोवा चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई भी की जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के अनियंत्रित कार के टक्कर से एक दंपत्ति समेत 8 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए गार्डिनर रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीँ गंभीर रूप से तीन घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया और कार समेत कार चालक को गिरफ्त में लेते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...