Bagodar: पिकअप वैन ने खड़ी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Bagodar: जीटी रोड औरा के पास एक खड़ी बस को पीछे से तेज रफ्तार मछली लदा पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मछ्ली वैन के चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस मालिक शमशेर अंसारी भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जीटी रोड औरा के पास बस खराब हो गई थी। बस मालिक शमशेर अंसारी बस की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मछली लदी पिकअप ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

Bagodar: बस मालिक अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही घायल बस मालिक को बगोदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। वहीं पिकअप वैन के चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पिकअप वाहन चालक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के मोकामा निवासी वजीर अंसारी के रूप में हुई है, जो सरिया के एक मछली सप्लायर के लिए काम किया करता था।

राज रवानी की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...