शिक्षा विभाग के स्कार्पियो ने फिल्मी स्टाइल में ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

मधेपुरा : मधेपुरा में तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। ई-रिक्शा पर सवार बच्चे सहित सात लोग  गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एनएच-106 मुख्य सड़क पर झिटकिया पोखर के समीप बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर की ओर से मधेपुरा जा रही थी तेज रफ़्तार शिक्षा विभाग की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर मारते हुए नीचे खाई में जा पहुंची। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो महिला एक पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं।

सभी घायलों का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है

बहरहाल, सभी घायलों का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) लिखा हुआ है। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई है उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। इस घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वहीं दुर्घटना स्थल पर हीं भवन निर्माण का काम कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि ई-रिक्शा मधेपुरा से सिंहेश्वर की तरफ जा रही थी। वहीं स्कॉर्पियो सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर काफी तेज रफ़्तार से आ रही थी।

ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद मेरे सामने में 7- 8 फीट ऊपर उठ कर खेत में जा गिरी

उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो इतनी तेज रफ्तार में थी कि अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद मेरे सामने में सात-आठ फीट ऊपर उठ कर खेत में गिर गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो में एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे। सभी घटना के बाद फरार हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें ई-रिक्शा अपने साइड से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए नाला को पार करते हुए खेत में जा गिरी। घायलों में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुंरदहा वार्ड संख्या-15 के 26 वर्षीय निवासी संत कुमार, उसकी 22 वर्षीय पत्नी चुनचुन देवी, छह वर्षीय बच्चे अनु, पांच वर्षीय आदित्य, यामाहा निवासी 25 वर्षीय रीना देवी, छह वर्षीय आदित्य कुमार और दो वर्षीय रियांश कुमार शामिल थे।

यह भी देखें :

पुलिस क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर अपने साथ ले गई

घटना के बाद सिंहेश्वर थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर अपने साथ ले गई। वहीं स्कॉर्पियो खेत में लगी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर की गलती के कारण ये बड़ी हादसा हुई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के डीपीओ अभिषेक कुमार सहित एक महिला व दो अन्य पुरुष भी गाड़ी पर सवार थे। फिलहाल इस मामले को लेकर जिले के आलाधिकारी कैमरे पर कुछ बोलना तो दूर अपना फोन तक रिसीव करना मुनासिब नहीं समझ पा रहे हैं।

यह भी पढ़े : कथा कथावाचक प्रदीप मिश्रा का NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...