नशे में धुत हो ई-रिक्शा चालक लेकर जा रहा था 2 लाख रुपया, सड़क पर…

जमुई: जमुई के झाझा में दो ई-रिक्शा में टक्कर हो गई जिसमें दोनों चालक जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने एक ई-रिक्शा से दो लाख रुपया भी बरामद किया है। घटना झाझा के चरघरा के समीप की है जहां नशे में धुत एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे सामने से आ रही दूसरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में दोनों ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। नशे में धुत घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मनीष के रूप में की गई जबकि दूसरे चालक की पहचान बबलू के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – बिहार बन रहा फिल्म शूटिंग स्पॉट, ‘टिया’ की शत प्रतिशत शूटिंग बिहार में

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं इस दौरान पुलिस ने मनीष के ई-रिक्शा से करीब दो लाख रूपये भी बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में घायल मनीष ने बताया कि वह वह दुर्गा मंदिर चौक के पास रहने वाले जुली के गेंहूँ का रुपया लेकर झाझा जा रहा था इसी दौरान उसकी टक्कर दूसरे ई रिक्शा से हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने नशे में धुत ई रिक्शा चालक मनीष के विरुद्ध मामला दर्ज कर रूपये जब्त कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गन्ना मूल्य का भुगतान हो समय पर, समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...