सवारी के साथ नहर में गिरा ईं-रिक्शा, 2 लड़की गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी : पांच सवारी के साथ नहर में ईं-रिक्शा जा गिरा। दो लड़की को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने कहा कि चालक मोबाइल पर रील देख ई-रिक्शा चला रहा था। चालक की लापरवाही से सवारी से भरी ई-रिक्शा नहर में पलट गई। ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के पांच लोग नहर में जा गिरे। अत्यधिक पानी होने के चलते सभी यात्री डूबने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने नहर में छलांग लगाकर सभी यात्रियों की जान बचाई। इस घटना में दो लड़की बुरी तरह घायल हो गई जिनका इलाज एसआरपी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना नोनियडीह साइफन के पास की है।

सवार यात्रियों ने बताया कि चालक तेज गति में ई-रिक्शा चला रहा था। ई-रिक्शा चलाने के दौरान चालक मोबाइल पर रील देख रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुई। पांच लोग उसमें सवार थे, जिसमें रोशनी कुमारी को ज्यादा चोट आई है। बाकी सवारी को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच ई-रिक्शा चालक को अपने साथ थाना ले गई। वहीं ई-रिक्शा को जेसीबी की मदद से निकाला गया। सभी यात्री एक ही परिवार के थे सभी नेपाल के पोखरा से लौट रहे थे। रक्सौल पहुंच कर अपने गांव गम्हरिया कला ई-रिक्शा से जा रहे थे। तबतक ई-रिक्शा चालक के लापरवाही से नहर में जा गिरा।

यह भी पढ़े : करीब 5 करोड़ चरस के साथ रसूल आजम गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: रोहतास जिला को नया जिला मजिस्ट्रेट (DM) मिल गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी...

Jharkhand Rajya Sabha Election:पप्पू यादव का हमला, बोले- लोकतंत्र और सेक्युलर...

Jharkhand Rajya Sabha Election के बाद पप्पू यादव ने कई नेताओं और कारोबारी समूहों का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मामले की...

Dhanbad SBI Scam: 20 साल बाद 1.25 करोड़ घोटाले के दो...

धनबाद एसबीआई में 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में सीबीआई ने 20 साल से फरार दो आरोपियों को महाराष्ट्र और रायपुर से गिरफ्तार...