पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना जिला के धनरूआ थाना के खडीहा गांव में बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के द्वारा संचरण लाइन के पोल गाड़ने के क्रम में मेरे जमीन में उसके अधिकारियों ने बिना हमारे इजाजत के जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहे हैं। इस बाबत मैं उनसे बातचीत किए। वे लोग इस संबंध में अधिकारी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। बार-बार वे लोग कह रहे हैं कि यह सरकारी काम है। जमीन मालिक ने कहा कि ग्रामीणों के प्रतिशोध करने पर उनलोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। बता दें कि बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे हुए थे। साथ ही अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस भी पहुंची हुई थी।
यह भी पढ़े : सोलर प्लांट में हुई लूट की घटना का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार…
यह भी देखें :







