Advertisement
Advertisement

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व इंटर्नशिप कार्यक्रम

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सचिव युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख रोजगारोन्मुखी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस), मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न हितधारकों को जागरूक करना था।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने अपने स्वागत संबोधन में युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु इन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम का शुभारंभ पटना के जिला नियोजन पदाधिकारी ने अपने स्वागत संबोधन में युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु इन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात, विभिन्न सत्रों के माध्यम से योजनाओं की तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया। चंदन राय, टीम लीडर, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभों एवं उद्योग तथा युवाओं की पात्रता के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

सत्र के दौरान उपस्थित हितधारकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा त्वरित समाधान किया गया

भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि कुंदन कुमार, सहायक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया, जबकि सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) अतुल चंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत प्रशिक्षुओं और नियोक्ताओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता और पोर्टल के संचालन की प्रक्रिया को समझाया। सत्र के दौरान उपस्थित हितधारकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा त्वरित समाधान किया गया। जिससे योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की राह स्पष्ट हुईं।

पटना एवं जहानाबाद जिलों से इस श्रृंखला की शुरुआत की गई है

कार्यक्रम के अंत में मनीष शंकर, मिशन निदेशक, बिहार कौशल विकास मिशन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज पटना एवं जहानाबाद जिलों से इस श्रृंखला की शुरुआत की गई है और आगामी दिनों में बिहार के सभी जिलों में क्रमबद्ध रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सभी शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है

साथ ही उन्होंने यह भी बताया की सभी शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है। युवाओं को औद्योगिक अनुभव प्रदान करने और उन्हें बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश कुमार (नोडल पदाधिकारी) और पटना के जिला नियोजन ‘पदाधिकारी की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़े : राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का उत्पादन

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...