Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।


Workplace Safety Awareness Program रांची: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिल्वे में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान की महिला कर्मचारियों और छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

Workplace Safety Awareness Program:विशेषज्ञों ने बताए कानून और अधिकार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री सरिता पांडे, फेलो कंपनी सेक्रेटरी और भीमबिरसा इमेंस फाउंडेशन, रांची की चेयरवुमन उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधान और आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रत्येक संस्था की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करे और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करे।


Key Highlights

  • टाटीसिल्वे स्थित टूल रूम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विस्तृत चर्चा

  • कानून, अधिकार और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई

  • संस्थान ने सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल का दिया संदेश

  • 100 से अधिक छात्राओं और कर्मचारियों की भागीदारी


Workplace Safety Awareness Program:प्रतिभागियों को दी गई शिकायत प्रक्रिया की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को यौन उत्पीड़न की परिभाषा, उसके विभिन्न स्वरूप और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, उन्हें यह भी समझाया गया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकते हैं और दूसरों के अधिकारों का सम्मान कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

Workplace Safety Awareness Program:संस्थान ने दोहराई सुरक्षा और सम्मान की प्रतिबद्धता

इस अवसर पर टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और छात्रों से संस्थान के नियमों का पालन करने तथा आपसी सम्मान और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोपो ने किया, जबकि समापन भाषण वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशुतोष मिश्रा ने दिया।

कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य राहुल रंजन उरांव, पूनम खलखो, लूसी संगा और विक्रांत कुमार रे सहित लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।

Highlights

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...