Advertisment

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार देने को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 24 अप्रैल 2026 को आयोजित विभागीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया था।

इसी निर्णय के तहत विभाग के कुल 212 कर्मियों को विभिन्न उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार दिया गया है

इसी निर्णय के तहत विभाग के कुल 212 कर्मियों को विभिन्न उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार दिया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर चार (दिव्यांग-02), सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर तीन (सभी दिव्यांग), प्रधान लिपिक से सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर चार और उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर सर्वाधिक 79 कर्मियों को उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

दिव्यांग कर्मियों को भी नियमानुसार सीट आरक्षित कर उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार दिया गया है

इसके अतिरिक्त निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर 02, कार्यालय परिचारी से निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर 21, कार्यालय परिचारी के विभिन्न ग्रेड में 41, अंकेक्षक से वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी के पद पर चार और वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी से अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी के पद पर 54 कर्मियों को उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। इन्हें उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार वेतन एवं अन्य सुविधाओं सहित प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के मुताबिक, दिव्यांग कर्मियों को भी नियमानुसार सीट आरक्षित कर उच्चत्तर पद का अस्थायी प्रभार दिया गया है। माना जा रहा है कि विभाग के इस फैसले से कर्मियों की कार्य दक्षता में भी वृद्धि होगी और वे नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ विभागीय कार्यों/योजनाओं का कार्यान्वयन कर सकेगें।

यह भी पढ़े : युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व इंटर्नशिप कार्यक्रम

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...