पटना में फिर बमबाजी, 2 गुटों में वर्चस्व, दहल गया इलाका

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार की रात आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में मारपीट और बबमबाजी की घटना से पूरा इलाका दहल गया। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके की है। मारपीट की घटना के बाद एक गुट ने दूसरे पर बम चला दिया। दो बम ब्लास्ट हुआ। बम फटने से एक छोटी बच्ची घायल हो गई। हालांकि वह खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने में लग गई है। हाल के महीनों में यह पहला मौका है जब अपराधियों ने वर्चस्व कायम करने के लिए बम का इस्तेमाल किया हो। बता दें कि मौके पर एएसपी सुश्री दीक्षा सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : मुकदमा दर्ज करने वाला ही निकला अपराधी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...