Maner में सरेआम बमबाजी, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मनेर (Maner) इलाके की है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस के सारे दावों को धता बताया है। अपराधियों ने सरेआम मनेर इलाके में बमबाजी की। बमबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मनेर के यासपुर गांव में अपराधियों ने एक वकील किशोर कुमार मिश्रा के घर पर बमबाजी की।

Maner में सरेआम बमबाजी

बमबाजी में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने मनेर (Maner) थाना में दिए लिखित शिकायत में बताया है कि अपराधियों ने एक एक कर तीन बम विस्फोट कर उनके घर को निशाना बनाने की कोशिश की। पीड़ित ने जमीनी विवाद में बमबाजी की घटना अंजाम देने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ, राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...