Giridih: शराब के नशे में पुलिस जवान ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया हंगामा

Giridih: जिले के पपरवाटांड़ स्थित गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपयुक्त कक्ष के बाहर एक पुलिस जवान ने शराब पीकर हंगामा किया। इसके कारण कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस बलों के प्रयास के बाद पुलिस जवान को उपायुक्त कार्यालय कक्ष के बाहर से हटाया गया। इसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Giridih: शराब के नशे में बोला अपशब्द

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने कहा कि भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे लोग पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी नागरिक, जो कि गिरिडीह में रह रहे हैं, उनकी पहचान कर यहां से हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए थे। इसी बीच उपायुक्त कार्यालय कक्ष के बाहर खड़े पुलिस जवान ने शराब के नशे में अपशब्द कहने लगे। उन्होंने मांग की कि ऐसे पुलिस के जवानों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...