शराब कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

सीतामढ़ी : शिवहर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराब कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। शिवहर के नगर थाना के सुंदरपुर खरौना गांव में बोलेरो और बाइक सवार शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी शराब तस्करों पर गोलियां चलाई। इस घटना में गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस के गोली से एक शराब कारोबारी भी घायल हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बोलेरो पर लदी 44 कार्टून शराब को बरामद किया है। इतना ही नहीं दो शराब तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल शराब तस्कर और गृह रक्षा वाहिनी के जवान को शिवहर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : नौ बाल मजदूर को जिला प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से कराया गया मुक्त

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...