Operation Sindoor पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान-आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मोदी सरकार सख्त…

Operation Sindoor

Desk : पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस नृशंस घटना में उन मासूम लोगों को निशाना बनाया गया जो सैलानी के रूप में कश्मीर की खूबसूरती देखने आए थे। इस हमले के बाद भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपना सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसे लेकर देश में एकजुटता और संतोष का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खाक, 14 लोगों के मारे जाने के बाद बोला-काश मैं भी मर जाता… 

Operation Sindoor : भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाई है

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पहलगाम की घटना न केवल मानवता के खिलाफ थी, बल्कि यह देश की अस्मिता और शांति पर हमला था। उन्होंने कहा, “भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाई है, और इस घटना ने पूरे देश को विचलित किया।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor : यह नया भारत है-न झुकने वाला, न भूलने वाला, अब हर आंसू का हिसाब होगा-अमर बाउरी… 

सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई उसी भावनात्मक चोट का जवाब है।” अर्जुन मुंडा ने आगे कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या जात नहीं होती, उनका सिर्फ एक ही मकसद होता है–आतंक फैलाना और निर्दोष लोगों की जान लेना। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को जड़ से खत्म करना ज़रूरी है।

देशवासियों से एकजुट रहने की अपील

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए कहा, “आज भारत एक ऐसे नेतृत्व के अधीन है जो न तो दबाव में आता है और न ही चुप रहता है। जब भी देश की सुरक्षा पर खतरा आता है, सशस्त्र बल पूरी ताकत से जवाब देते हैं।”

ये भी पढ़ें- Ramgarh : सैकड़ों चालकों ने निकाली विशाल रैली, सरकार को दे डाला ये अल्टीमेटम… 

मुंडा ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि हमारी एकता, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की भी परीक्षा है।

 

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...