Land Dispute भाई ने ही ले ली जान, कहा सुनी के बाद…

क़टिहार: कटिहार में चंद गाज जमीन ने दो भाइयों के बीच इतना विवाद पैदा कर दिया कि एक भाई ने दूसरे की हत्या कर दी। एक भाई की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत पागलबाड़ी गांव की है जहां मुकेश यादव को उसके चचेरे भाइयों ने ही गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई गुड्डू यादव और सुफल यादव पर परिजन लगा रहे हैं। Land Dispute Land Dispute Land Dispute Land Dispute

यह भी पढ़ें – CM की पहल का दिख रहा सुखद असर, जल संकट वाले जगह पर भी लौट आई हरियाली

परिजनों ने बताया कि बीती देर रात जमीनी विवाद में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और यह कहासुनी देखते ही देखते ही बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद गुड्डू और सुफल ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलीबारी में गोली मृतक के सर में लगी जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फ़िलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Biscoman के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल, सहकारिता प्राधिकार ने….

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...