Land के एक टुकड़े के लिए भाई बना हैवान, छोटे भाई की…

जमुई: जमुई में जमीन के एक टुकड़े के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोबघट इलाके की है जहां कुनकुन सिंह नामक एक व्यक्ति का अपने ही छोटे भाई लालू सिंह के साथ जमीन के एक टुकड़े के लिए कई वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से दोनों भाइयो के बीच वाद विवाद हुआ और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर जमुई के एसपी मदन कुमार ने आनंद ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने तत्काल तकनीकी जांच के आधार पर देवघर भागते हुए आरोपी भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को सोनो चौक से गिरफ्तार किया साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि भाई की हत्या का आरोपी कुनकुन सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी वह एक व्यक्ति की हत्या और एक पति पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके जेल जाने के दौरान मृतक भाई लालू सिंह ने ही कोर्ट और पुलिस का चक्कर काट कर इसकी जमानत करवाई थी। उसे क्या पता था कि जिसकी रिहाई के लिए वह दौड़ धूप कर रहा है वही उसकी हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Ex Rail Minister ललित नारायण मिश्रा की मनाई गई पुण्यतिथि, मंत्री नीरज बबलू ने…

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Land Land Land Land

Land

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...