तेज प्रताप यादव ने कहा ‘ली ही Pilot की ट्रेनिंग’, देश सेवा में अगर जान भी चली जाये तो…

Pilot

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। तेज प्रताप यादव अधिकतम राजनीतिक बयानबाजियों से दूर रहते हैं लेकिन बीच बीच में वे अपनी पोस्ट से लोगों को चौंका जरुर देते हैं। अब एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने बिहार के साथ ही देश के लोगों को चौंका दिया है। Pilot Pilot Pilot Pilot Pilot Pilot Pilot Pilot Pilot 

दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ले रखी है साथ ही उन्होंने इक्षा जताई कि इस वक्त अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तो मैं तैयार हूं। इस दौरान अगर मेरी जान भी चली जाये तो मैं अपने आप को भाग्यशाली समझूंगा। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पायलट ट्रेनिंग से मिली सर्टिफिकेट भी शेयर किया साथ ही एक फोटो भी जिसमें वे एक विमान के पास पायलट की ड्रेस में खड़े हैं, साथ ही वायुसेना के कुछ अधिकारी भी उनके आसपास खड़े हैं।

यह भी पढ़ें – CM की पहल का दिख रहा सुखद असर, जल संकट वाले जगह पर भी लौट आई हरियाली

किया दावा ‘ली है Pilot की ट्रेनिंग’

तेज प्रताप ने जो सर्टिफिकेट शेयर किया है वह भारत सरकार के नागर विमानन निदेशालय की तरफ से जारी किया गया जो कि 26 अप्रैल 2011 से 25 अप्रैल 2021 तक मान्य है। इसके साथ ही तेज प्रताप ने इस सर्टिफिकेट का डुप्लीकेट कॉपी इसी वर्ष 21 फरवरी को प्राप्त किया है। इस सर्टिफिकेट में तेज प्रताप का फोटो भी लगा है और उसमें ‘उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक लाइसेंस (निर्बन्धित) लिखा है।

2 10 22Scope News

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ। आपके जानकारी के लिए बता दू कि मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुगा।’

यह भी पढ़ें – Biscoman के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल, सहकारिता प्राधिकार ने….

आये अलग अलग रिएक्शन

तेज प्रताप यादव की देश सेवा की इक्षा जताए जाने और पायलट की ट्रेनिंग का दावा करने के बाद अलग अलग रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक तरफ कुछ लोग तेज प्रताप के सर्टिफिकेट को सिर्फ रेडियो ऑपरेट के लिए बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि पायलट का सर्टिफिकेट डीजीसीए से जारी किया जाता है। वहीं कुछ लोगों ने तेज प्रताप के जज्बे को सैलूट करते हुए लिखा कि आप एक नेता के बेटा हैं और फिर भी आपके अंदर देश सेवा का जो जज्बा है उसे स्लैम करते हैं। FORTL धारक को विमान उड़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है बल्कि वह सिर्फ विमान में रेडियो उपकरण ही संचालित कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna Airport पर हाई अलर्ट, 4 विमान किये गए रद्द

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...