…तो आकाश यादव ने वायरल किया था तेज प्रताप-अनुष्का यादव का फोटो? एक बार फिर…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अनुष्का यादव के बारे में एक बड़ा धमाका किया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करके उन्होंने अब अनुष्का के भाई आकाश यादव पर जयचंद होने का आरोप लगाया है और कहा कि उसने कुछ अन्य जयचंदों के साथ मिल कर मुझे फंसाने के लिए और बदनाम करने के लिए सारे फोटो वीडियो वायरल किया।

उन्होंने आकाश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुझे फंसाने के लिए सारे फोटो और वीडियो को वायरल किया लेकिन मैं ऑन कैमरा उसे चुनौती दे रहा हूं कि कितनी भी कोशिश कर लो तेज प्रताप यादव झुकने वाला नहीं है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘आकाश यादव और कुछ जयचंदो के द्वारा हमारी फोटो को वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन इन जयचंदों को अभी पता नहीं कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है।

यह भी पढ़ें – बिहार कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, छात्रों और अमीनों की टिकी नजर…

तुम जैसे टूटपूंजियां लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा बल्कि हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी भी साजिश करले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा। हम बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल प्लेटफार्म टीम तेज प्रताप यादव के माध्यम से पूरे राज्य में जन संवाद करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। अब जिसको फ़ड़ियाना है वो मैदान में आके हमसे मुकाबला करे।’

बता दें कि बीते महीने सोशल मीडिया पर लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का फोटो अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था कि तेज प्रताप और अनुष्का यादव का पिछले 12 वर्षों से संबंध है। हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव ने अपना अकाउंट हैक होने की बात भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन बाद में एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह खुद ही सारे पोस्ट किये थे और एक बार फिर अब वे गलत तरीके से फर्जी फोटो वायरल करने का आरोप उसी लड़की के भाई पर लगा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  वोटर अधिकार यात्रा पर तेज प्रताप का तंज, एक बार फिर दी छोटे भाई को नसीहत और किया आगाह…

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...