तेज प्रताप ने पिता लालू और भाई तेजस्वी को दी खुली चुनौती

पटना: एक तरफ राजद ने गुरुवार को राज्य परिषद की बैठक कर नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की तो अब दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने पार्टी और परिवार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर सीधे सीधे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है और कहा है कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता है, शुरुआत तुमने की है तो अंत मैं करूँगा।

पार्टी और परिवार से बाहर किये जाने के बावजूद कुछ दिन पहले तक तेज प्रताप का रुख अपनी परिवार के प्रति नर्म था लेकिन राज्य परिषद की बैठक खत्म होते ही अब उन्होंने खुलेआम चेतावनी दे दी है। तेज प्रताप यादव के इस रुख से राजद की मुश्किलें बढती हुई दिखाई दे रही है और इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। तेज प्रताप यादव के इस रुख से एनडीए को सीधा फायदा होता हुए दिख रहा है। अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनायेंगे।

NDA को होगा फायदा

तेज प्रताप यादव के इस रुख के बाद अब माना जा रहा है कि वे अपनी पार्टी बना कर बिहार चुनाव में राजद के लिए कई मुश्किलें खड़ी करेंगे। ऐसा देखा जाता है कि राजद में तेज प्रताप यादव की अच्छी खासी पकड़ है और अगर वे पार्टी के विरोध में प्रचार करते हैं तो फिर इसका सीधा फायदा एनडीए को होगा।

तेजस्वी को दी है सीधी चुनौती

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘मेरी ख़ामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं…’। उनके इस पोस्ट से यह साफ है कि तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दी है।

लालू-राबड़ी के नाम का ले सकते हैं फायदा

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट के माध्यम से पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी को भले ही चुनौती दे दी है लेकिन दूसरी तरफ वे अपने पिता लालू यादव के प्रति हमेशा ही सॉफ्ट रहे हैं। अगर तेज प्रताप यादव पार्टी भी बनाते हैं तो भी वे लालू राबड़ी के नाम का उपयोग करेंगे और आगामी चुनाव में उन्हें इसका भी बड़ा फायदा मिलेगा। तेज प्रताप यादव हमेशा ही लालू-राबड़ी को अपना भगवान बताते हैं और उनके नाम पर उन्हें समर्थकों का समर्थन भी मिल सकता है।

पहले से चला रहे हैं DSS

तेज प्रताप यादव राजद में रहते हुए एक अलग संगठन भी चला रहे थे जिसका नाम है धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (DSS)। तेज प्रताप के DSS में कार्यकर्ताओं की संख्या अच्छी खासी है और अब जिस तरह से माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी भी बना सकते हैं ऐसे में न सिर्फ उन्हें DSS के कार्यकर्ताओं का साथ मिलेगा बल्कि राजद के भी कई कार्यकर्त्ता पार्टी छोड़ उनके साथ जा सकते हैं। अगर तेज प्रताप अपनी पार्टी बनाते हैं तो फिर यह राजद के लिए बहुत बड़ी हानि हो सकती है।

कोर्ट भी जा सकते हैं तेज प्रताप

अपने पोस्ट के माध्यम से तेज प्रताप यादव ने यह भी बताने की कोशिश की है कि उनकी राजनीतिक भविष्य कोई पार्टी या परिवार तय नहीं करेगा बल्कि जनता और सुप्रीम कोर्ट करेगा। तेज प्रताप यादव ने सीध संदेश दे दिया है कि वे राजनीति में बने रहेंगे चाहे वह राजद में रहें या नहीं रहें। इतना ही नहीं वे अपना हक़ लेने के लिए कोर्ट भी जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वह दिन दूर नहीं जब लोगों को अंग्रेजी बोलने में आएगी शर्म, गृह मंत्री ने कहा ‘हमारी भाषाएं हमारी संस्कृति…’

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...