Pakistan के विरुद्ध होना चाहिए निर्णायक कार्रवाई, पर चंद्रशेखर ने कहा ‘देश को…’

जमुई: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती में में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जमुई में बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय पर आधारित एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजद नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधानसभा चुनाव में जोर शोर से जनता के बीच जा कर उन्हें अपने पक्ष में लाने का आह्वान किया। Pakistan  Pakistan  Pakistan 

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर सामाजिक न्याय पर परिचर्चा की जा रही है। इसका उद्देश्य समाज में फैले नफरत खत्म करना और सामाजिक सौहार्द्र कायम करना है। देश में असली खतरा नफरत, विभाजन और सामाजिक न्याय के विरोधियों से है। आज के समय में समाज को जागरूक करना बहुत जरुरी है। इस दौरान प्रो चंद्रशेखर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का जड़ है, ऐसे देश के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – बिहार में Operation Sindoor से खुश दंपत्ति ने नवजात बेटी का नाम रखा…

पूरे देशवासी शहीदों की शहादत का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को चार टुकड़ों में बंट कर लाहौर को भारत में मिला लेना चाहिए। इस दौरान राजद नेता डॉ नीरज साह ने कहा कि वे पहले भाजपा में थे, लेकिन तीन महीने पूर्व उन्होंने राजद का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रो चंद्रशेखर यादव की बातों से आज यह स्पष्ट हुआ कि मैं सही जगह आया हूं। सामाजिक न्याय हर क्षेत्र में लागू होना चाहिए, खासकर अतिपिछड़े समाज को उचित सम्मान मिलना चाहिए। Pakistan  Pakistan  Pakistan 

उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने झाझा विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी जताई है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा। उन्होंने कहा 2025 में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पहलगाम हमले को लेकर डॉ नीरज साह ने भी स्पष्ट किया कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो राजनीति को दरकिनार कर एकजुटता जरूरी है। हमारी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है और पाकिस्तान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेज प्रताप यादव ने कहा ‘ली ही Pilot की ट्रेनिंग’, देश सेवा में अगर जान भी चली जाये तो…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...