पटना विश्वविद्यालय का Hostel बना अपराध का अड्डा, गोली मार कर एक छात्र की हत्या

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर Hostel में शुक्रवार को एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। घायल हालत में छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी Hostel के गार्ड ने बहादुरपुर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर सिटी एसपी पूर्वी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई जिसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र नवादा के वारिसलीगंज निवासी चंदन को गोली मार दी। Hostel 

यह भी पढ़ें – Bihar के इस शिक्षक ने लिया है सैन्य प्रशिक्षण, ACS को पत्र लिख मांगी सैन्य अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति…

गोली लगने से छात्र घायल हो गया जिसे आसपास मौजूद लोगों ने PMCH पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना Hostel के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र फ़िलहाल फरार है। मामले में सिटी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि दो छात्रों के बीच विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। घटनास्थल से खून के दाग मिले हैं। फ़िलहाल पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  हमारे पास पर्याप्त Fuel उपलब्ध, IOC ने कहा ‘हम पूरी तरह से…’

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...