राजधानी में स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा हत्या तो शिक्षकों ने कहा…

पटना: राजधानी पटना के एक स्कूल में छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने विद्यालय में मारपीट किए जाने की आशंका जताई है वहीं विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्र अचानक गिर गया था जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पटना सिटी स्थित मध्य विद्यालय की है जहां साहिल कुमार नाम के एक छात्र की मौत गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि मृतक छात्र दौड़ते हुए अचानक गिर गया और बेहोश हो गया था। हमलोगों ने तुरंत पानी का छींटा मारा जिसके बाद वह होश में आ गया। बाद में उसे NMCH पहुंचा कर परिजनों को मामले की सूचना दी गई। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने स्कूल में मारपीट किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि छात्र जब घर से स्कूल गया था तो बिल्कुल स्वस्थ था ऐसे में उसकी यूं ही मौत नहीं हो जाएगी।

छात्र के साथ स्कूल में जरूर मारपीट की गई होगी। वहीं चौक थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। परिजन छात्र की हत्या का आशंका जता रहे हैं, फिलहाल जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नौंवी फेल तेजस्वी से नहीं संभलेगा बिहार, LJPR ने कहा सरकार में सहयोगी होने…

पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...