Bihar के इस शिक्षक ने लिया है सैन्य प्रशिक्षण, ACS को पत्र लिख मांगी सैन्य अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति…

कैमूर: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच दोनों देशों के बीच अघोषित युद्ध चल रहा है।‌ इस दौरान पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित है और सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।‌ पूरा देश अभी भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते कर रहा है।‌ इस बीच देश में कई ऐसे लोग हैं जो भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच भारतीय सेना की मदद के लिए जाने की बात कर रहे हैं और सरकार से अनुमति मांग रहे हैं कि उन्हें इस मुश्किल घडी में सैन्य अभियान में सहयोग की अनुमति दी जाये।‌ Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

देशभक्ति का नशा हर भारतवासी में सर चढ़ कर बोल रहा है।‌ इस बीच बिहार के एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को आवेदन दे कर सैन्य अभियान में सहयोग के लिए जाने की अनुमति मांगी है।‌ यह शिक्षक हैं कैमूर के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय चफना, अधौरा के शिक्षक वैभव किशोर।‌ वैभव किशोर ने शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ को एक आवेदन लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब वे एकेडमिक शिक्षा ले रहे थे तब उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण भी लिया था।‌

 

यह भी पढ़ें – सांबा में बीएसएफ ने सात जैश आतंकियों की घुसपैठ नाकाम की, पाक की सैन्य कार्रवाई का भारत ने संयमित जवाब दिया

उन्होंने बताया कि अपनी एकेडमिक शिक्षा के दौरान उन्होंने एनसीसी में C सर्टिफिकेट में BEE ग्रेड हासिल किया है, दो वर्षीय रोवर/ रेंजर्स का प्रशिक्षण लिया है और NSS का भी प्रशिक्षण लिया है।‌ उन्होंने एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ से आग्रह किया कि मातृभूमि की रक्षार्थ सैन्य अभियान में सहयोग के लिए अनुमति दिया जाये।‌ शिक्षक का आवेदन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शिक्षक की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भारत-पाकिस्तान तनाव: रक्षा मंत्रालय में हाईलेवल बैठक जारी, राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ले रहे हालात की समीक्षा

Saffrn

Trending News

Bihar Innovation News: नवाचार, कौशल और Industry Growth की रफ्तार पकड़ता...

 बिहार में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IIT पटना, FDDI बिहटा और Hero Cycles यूनिट का दौरा कर स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और...

Palamu News: मां के अंतिम संस्कार को लेकर 6 भाइयों में...

 पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर 6 भाइयों में विवाद हो गया।...

जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा हेतु...

Patna: भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन हेतु राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक...

रोड सेल रेलीगढ़ा में सातवें दिन मजदूरों ने बकाया मजदूरी मांगा,...

Ramgarh: सीसीएल रेलीगढ़ा कोलियरी कांटा घर के समीप उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब यहां 7 दिनों से 248 दंगल के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img