छात्र ने कक्षा में बनाया Video तो तीन शिक्षकों ने कर दी पिटाई, घायल हालत में छात्र अस्पताल में भर्ती

जमुई: जमुई के झाझा में एक छात्र की पिटाई तीन शिक्षकों के द्वारा किये जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में छात्र घायल है जिसका इलाज झाझा के रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल छात्र की पहचान दसवीं कक्षा के छात्र मो आसिफ अंसारी के रूप में की गई जो बैजलपुरा के रहने वाला है। बताया जा रहा है कि छात्र ने अपनी कक्षा में कुछ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जिससे आक्रोशित हो कर शिक्षकों ने उसकी बेरहम तरीके से पिटाई कर दी।

घायल छात्र के परिजनों ने बताया कि छात्र ने कक्षा में कुछ वीडियो बनाया और इसी वजह से शिक्षकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। छात्र की पिटाई का मामला सामने आने के बाद अन्य छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है। घायल छात्र के अभिभावक ने बताया कि अगर छात्र ने कोई गलती कर दी और वीडियो बनाया तो उसे डांट फटकार लगाना चाहिए था लेकिन उसके साथ शिक्षकों बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी।

अस्पताल में पहुंचे प्रधानाध्यापक को छात्र के अभिभावकों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलसि को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जिस वक्त छात्र को अस्पताल में लाया गया था उस वक्त वह बेहोश था और उसका शरीर ठंडा था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मारपीट की घटना से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में मोबाइल लेकर आना वर्जित है। छात्र ने कक्षा में वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद शिक्षक और शिक्षिका ने उसे डांटा था। एक शिक्षक उसका बाल पकड़ कर ले जा रहे थे तभी एक अन्य मैडम ने उसे डांटते हुए एक दो थप्पड़ मारा था और फिर छोड़ दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Aurangabad में खेत में पटवन के दौरान सांप ने डंसा, इलाज के दौरान युवक ने तोडा दम

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Video Video Video Video Video

Video

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...