स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान, बॉर्डर पर जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों की टीम लेकर खुद पहुंचेंगे

रांची. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और गोलीबारी की स्थिति के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य महकमा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह युद्धस्तर पर तैयार है।

डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मैं पहले एक डॉक्टर हूं, बाद में मंत्री। एक डॉक्टर के नाते मेरा पहला फर्ज है लोगों की जान बचाना। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि अगर हालात गंभीर हुए, तो मैं खुद बॉर्डर पर जाऊंगा और अपने फर्ज को निभाऊंगा। यह मेरी नैतिक और पेशेवर जिम्मेदारी है।”

राज्य के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत राज्य के सभी अस्पतालों, डॉक्टरों और चिकित्सा संसाधनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी सिविल सर्जनों और सरकारी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यस्थलों पर 24×7 उपलब्ध रहें। सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही पहली बार राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को भी चौबीसों घंटे सेवा में तैनात रहने का निर्देश दिया है ताकि कहीं भी कोई चिकित्सीय शून्यता न पैदा हो।

उन्होंने कहा कि राज्य के कैंटोनमेंट और सीमावर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों को विशेष बजट दिया गया है और अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ, उपकरण व दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों और ऑर्थोपेडिक सुविधाओं को भी विशेष रूप से तैयार रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड के डॉक्टर न केवल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा पर जाकर सेना के साथ खड़े होने के लिए भी तैयार हैं।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img