Ranchi : झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सख्त निर्देश…

Ranchi : देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अब तक 270 से अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे सरकारें सतर्क हो गई हैं। खासकर नए वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के उभरने ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। बेंगलुरु में कोविड से पहली मौत और रांची में एक संक्रमित मरीज की पहचान के बाद झारखंड सरकार ने आपात कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Dumka Crime : श्राद्धकर्म में गांव गया था परिवार, घर पर पड़ गया इतने का डाका… 

Ranchi : किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है हम-इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची के सदर अस्पताल में कोविड की स्थिति को लेकर आपात बैठक की। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा सिविल सर्जनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया। बैठक के बाद मंत्री ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड अलर्ट मोड पर है और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

ये भी पढ़ें- Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह… 

डॉ. अंसारी ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और हाट-बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “संक्रमण को रोकने के लिए शुरुआती सतर्कता सबसे जरूरी है।”

ये भी पढ़ें- Giridih Breaking : राम निवास यादव बने गिरीडीह के नए उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर की कमान… 

“अब समय सेवा देने का है, ना कि विश्राम का

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा की कि संभावित खतरे को देखते हुए राज्य के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि “अब समय सेवा देने का है, ना कि विश्राम का। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहना होगा। “राज्य सरकार ने कोरोना की जानकारी और शिकायतों के लिए कॉल सेंटर नंबर भी जारी कर दिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, जो बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच करेंगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : पलामू में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, टॉप कमांडर ढेर! 

डॉ. अंसारी ने कहा, “मैं खुद डॉक्टर हूं, इसलिए मैं स्वास्थ्य व्यवस्था की बारीकियों को समझता हूं। हमें डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।”

ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थिति की समीक्षा की जा रही

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जहां भी संयंत्र निष्क्रिय हैं, वहां उसे तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में एक सवाल के जवाब में जब उनसे एनएचएम कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की बात पूछी गई तो डॉ. अंसारी का जवाब चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कहा, “जिन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, वे चाहें तो नौकरी छोड़ सकते हैं। सरकार व्यवस्था सुधारने में जुटी है।”

ये भी पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार का वैरिएंट खासकर उम्रदराज और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, इसलिए ऐसी श्रेणी के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। फिलहाल राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है और संभावित कोरोना लहर से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।

जरुर पढ़ें- Giridih Accident : दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े, दोनों चालको समेत 10 मवेशियों की मौत… 

जरुर पढ़ें-  Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद में अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, रांची डीसी सहित कई अफसर दिल्ली तलब… 

जरुर पढ़ें- Hazaribagh : 100 साल पुराने मंदिर से शिवलिंग हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने कर दिया… 

जरुर पढ़ें- Dhanbad Suicide : हाईवा में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...