पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर शनिवार से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण 10 मई से 26 मई तक आयोजित किया जा रहा है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar
प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन के बाद उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने उपस्थित बूथ लेवल एजेंटों को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका की महत्ता पर प्रकाश डाला और निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण सत्र में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर तथा सीतामढ़ी जिलों से आए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने सहभागिता की।
यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: भारत ने तोड़े पाक आतंकी संगठनों के कमर, 5 टॉप आतंकी ढेर…
प्रशिक्षण के पहले दिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में निर्वाचक नामावली (E-Roll) की मूलभूत जानकारी, निर्वाचक नामावली का अद्यतन एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया, निर्वाचक सूची तैयार करने में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) की भूमिका एवं दायित्व, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्व, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की नियुक्ति, भूमिका एवं दायित्व, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने किया, जिनमें अशोक प्रियदर्शी, मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र कर्मशील, संजय कुमार मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, प्रियंका सिन्हा, शिखा सिन्हा, स्टेट मीडिया नोडल पदाधिकारी कपिल शर्मा, जन सम्पर्क पदाधिकारी रंजीत रंजन शामिल थे। समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया Athlete काव्या ने KYYG डेब्यू में जीते दोहरे स्वर्ण, पहले भी…







