विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है निर्वाचन आयोग, संपन्न हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…

पटना: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 की तैयारियों के मद्देनजर राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन बुधवार को समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा तथा जमुई जिले के 279 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, एवं शिवहर जिलों से 277 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए थे। दो दिनों में राज्य के सभी जिलों से 556 सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।.

2 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – जन्मदिन के अवसर पर RJD सुप्रीमो ने तलवार से काटा केक, मांझी ने कहा ‘बेटवा कहीं कुछ…’

प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को मतदाता सूची से संबंधित संवैधानिक व कानूनी प्रावधान तथा ईआरओ नेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मतदाता सूची अद्यतीकरण के तहत मतदाता सूची में पंजीकरण, नाम विलोपित करने तथा स्थानांतरण से संबंधित आवेदनों का निष्पादन गंभीरता से करने का निदेश दिया गया, ताकि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने दायित्व को समझें और मतदाता सूची में अशुद्धि नहीं रहे।

Goal 6 22Scope News

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का भौतिक सत्यापन करने तथा आश्वस्त न्यूनतम सुविधा (एएमएफ) अभी से ही पूरा करने का निदेश दिया गया। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आगामी संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर पर समीक्षा करने, हर एक बूथ की जानकारी रखने, सभी बीएलओ के द्वारा डोर-टू-डोर विजिट सुनिश्चित करने, बीएलओ के कार्यों का गंभीरता से मोनिटरिंग करने तथा अहर्ता प्राप्त सभी युवाओं के नाम निर्वाचक सूची में जोड़ने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें – जो 30 वर्षों में कुछ नहीं कर सके 11 वर्षों में चाहते हैं…, भाजपा विधायक ने चिराग पासवान को लेकर कहा….

साथ ही मतदाता सूची अद्यतीकरण से सम्बंधित फॉर्म-06, फॉर्म-07 तथा फॉर्म-08 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप- वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, केवाईसी ऐप तथा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की उपयोगिता और महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर सचिव माधव कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर (एनएलएमटी) उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, रत्नाम्बर निलय व मनोज कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी शिखा सिन्हा, मनीष कुमार, स्टेट मीडिया नोडल पदाधिकारी कपिल शर्मा, जन सम्पर्क पदाधिकारी रंजीत रंजन मौजूद रहे। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) का मूल्यांकन भी किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...