रांची के दलादली में टायर दुकान में भीषण आग, गैस सिलेंडर से बड़ा हादसा टला

रांची:  जिले के दलादली ओपी क्षेत्र में रविवार की सुबह अफरातफरी मच गई, जब एक टायर दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दलादली ओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि गोदाम के ठीक पास स्थित एक दुकान में कई गैस सिलेंडर भी रखे हुए हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा विस्फोटक हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रशासन की तत्परता से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...