ऑपरेशन सिंदूर जारी: भारतीय वायुसेना की अपील, भारत-पाक के बीच युद्धविराम पर सहमति

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने शनिवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन के तहत सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ अंजाम दिया गया है। साथ ही वायुसेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचें। वायुसेना ने कहा है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह ऑपरेशन राष्ट्रीय हितों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया है। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, अतः सभी से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।”

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव कम करने की दिशा में भी बड़ी पहल हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर आपसी सहमति बना ली है। उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कठोर नीति पर कायम रहेगा, लेकिन सीमा पर युद्धविराम पर सहमति बनी है।”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा करते हुए दोनों देशों को बधाई दी थी। ट्रंप ने कहा, “मुझे खुशी है कि भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने कॉमन सेंस और बेहतरीन इंटेलिजेंस का परिचय दिया है।”

गौरतलब है कि 7 मई को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सुरक्षाबलों पर हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था। इसका उद्देश्य उन शहीदों की विधवाओं को सम्मान देना है, जिनके पति 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए थे। हमले के दौरान आतंकियों ने कई सुरक्षाकर्मियों को उनके परिजनों के सामने निशाना बनाया था, जिससे पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई थी।

फिलहाल ऑपरेशन सिंदूर पर सबकी नजरें टिकी हैं और वायुसेना द्वारा वादा किया गया है कि जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...