IMA भोजपुर इकाई के द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में निकाली गई प्रभात फेरी

आरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भोजपुर इकाई के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकली गई। जिसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉक्टर पी सिंह और सचिव डॉ. विजय गुप्ता ने किया। इस प्रभात फेरी में पहली बार आम जनता ने भी और एसटीए सभी इंटरनेशनल स्कूल के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अध्यक्ष डॉक्टर पी सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, भारतीय सेना पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि सीजफायर होने के बाद भी उन्होंने गोलीबारी की है, ऐसे में पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करना चाहिए।

Goal 5 22Scope News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बदला भारतीय सेना ने लिया है वह बधाई के पात्र हैं – सचिव डॉक्टर विजय गुप्ता

वहीं सचिव डॉक्टर विजय गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का बदला भारतीय सेना ने लिया है वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह पर्यटकों की गोली मारकर हत्या की गई उसको देश कभी नहीं भूल सकेगा। एसटीएसभी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मनोज सिंह ने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान को माफ नहीं करेगा। जिस तरह से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है उसने साबित कर दिया कि वह अपने जुबान का पक्का नहीं है।

यह भी देखें :

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रभात फेरी सफल रहा

उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रभात फेरी सफल रहा। प्रभात फेरी में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। रेड क्रॉस से यह प्रभात फेरी शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस मोड़ होते हुए वापस रेड क्रॉस के पास आकर समाप्त हो गया। प्रभात फेरी में डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर गुंजन सिंह, डॉक्टर संगीता सिंह, डॉक्टर राजीव रमन, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर अमित जायसवाल, डॉक्टर विकास सिंह, डॉ. रचना प्रियदर्शी और डॉक्टर शालिनी सहित काफी संख्या में लोग प्रभात फेरी में हिस्सा लिए।

यह भी पढ़े : सेना के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...