Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

Indian

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव मामले में एक बार फिर भारत के DGMO राजीव घई ने तीनों सेनाओं के DGMO के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय सेना की तरफ से कहा गया कि पहले आतंकवादी छुप कर वार करते थे जबकि हमने पहलगाम से पहले भी देखा कि आतंकवादियो ने तीर्थयात्रियों से भारी एक बस को निशाना बनाया और अब पहलगाम में पर्यटकों को। इसका मतलब है कि आतंकवादियों ने अपनी रणनीति बदली है तो दूसरी तरफ पहलगाम में ही आतंकवादियों के पाप का घडा भर गया था। Indian Indian Indian Indian Indian 

हमने पाकिस्तान में सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाया था जिसे पाकिस्तान ने अपनी लड़ाई मान ली और हमारे ऊपर हमला किया। हमने पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हमने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह किया। पाकिस्तान ने हमारे ऊपर तुर्किश ड्रोन से हमला किया लेकिन हमारा एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य है जिसकी वजह से उनका एक भी ड्रोन या मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा सका। हमने पाकिस्तान के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। Indian Indian Indian Indian Indian Indian Indian 

यह भी पढ़ें – तिरंगे में लिपटे बिहार के लाल मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर पहुंचा, पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि…

हमारी जवाबी कार्रवाई में उनके 40 जवान और अफसर मारे गए जबकि 100 से अधिक आतंकवादियों को भी हमने ढेर कियापाकिस्तान ने चीनी मिसाइल से हमपर हमला किया हमने उसे भी मार गिराया, हमने उन्हें अपनी ताकत दिखा दी है। इस दौरान एयर मार्शल एसके भारती ने कहा कि पाकिस्तान ने हम पर तुर्की के ड्रोन से हमला किया लेकिन वे विफल रहे। हम किसी भी देश के ड्रोन या मिसाइल का जवाब देने के लिए सक्षम हैं।

हमने कुछ कहने की जरूरत नहीं, बल्कि हमने दिखा दिया है। वहीं नेवी के डीजीएमओ ने कहा कि हम कराची तक को अपने निशाने पर ले कर बैठे थे और हमें सिर्फ भारत सरकार के निर्देश का इंतजार था। हमें इशारा मिलते है हम कराची को तबाह करने के लिए तैयार बैठे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भी अपने सारे युद्धपोत सीमा के समीप खड़े किये थे लेकिन वे हमारा कुछ भी नुकसान नहीं कर पाते जबकि हम उन्हें तबाह कर देते।

यह भी पढ़ें – पांच महीने में चौथी बार बिहार के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी…

पाकिस्तान की आर्मी ने हमें जवाब देने को मजबूर कर दिया और हमने पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई जिसमें पाकिस्तान को काफी क्षति हुई है। इस क्षति के लिए पाकिस्तानी सेना खुद जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि युद्ध अच्छी बात नहीं है और भगवान करे युद्ध न हो लेकिन अगर दुबारा युद्ध हुआ तो हम अपनी रणनीति के साथ पहले से तैयार हैं और पाकिस्तान को इस बार से अभी अधिक क्षति उठाना पड़ेगा। बता दें कि एयर मार्शल ने रामचरितमानस की चौपाई विनय न मानत जलधि जड़,गए तीन दिन बीत । बोले राम सकोप तब भयबिनु होय न प्रीत।। के माध्यम से पकिस्तान को बड़ा संदेश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  India-Pakistan Ceasefire: ‘हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण एक्टिव, जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए तैयार’, बोले एयर मार्शल एके भारती

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...