Operation Sindoor : नीतीश ने कहा- आपके पराक्रम पर गर्व है, तेजस्वी ने कहा- हिंदुस्तान जिंदाबाद, चिराग ने लिखा- जय हिंद की सेना

पटना : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और अधिक आक्रामक रूप देते हुए मंगलवार की आधी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्च पैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था। मिली जानकारी के अनुसार, 90 से ज्यादा आतंकी को ढेर किया गया है। बता दें कि सुबह 10 बजे सेना की तरफ से प्रेसवार्ता की जाएगी और उसके बाद 11 बजे सीसीएस की बैठक होगी।

Goal 5 22Scope News

CM नीतीश ने कहा- भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है

सीएम नीतीश कुमार ने कल रात भारतीय सेना की तरफ से हुए एयर स्ट्राइक को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद! भारतीय सेना जिंदाबाद! जय हिंद!

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है। हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद! वहीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जय हिंद जय हिंद की सेना।

चिराग ने ट्वीट कर लिखा- सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना

वहीं केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए हमले का बदला लिया है। कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले सांसद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। एयर स्ट्राइक के बाद एक्स (X) पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना।

यह भी देखें :

चिराग ने कहा था कि उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही बदला लेने की मांग की जा रही थी। एलजेपी रामविलास के एक्स हैंडल से 24 मार्च को चिराग पासवान का एक बयान पोस्ट कर कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है कि वे आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब देंगे। पूरे देश की जनता को विश्वास है कि उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा। अब एक्शन के बाद चिराग ने देश की सेना पर गर्व जताया है।

विपक्षी दलों की ओर से साफ कहा जा रहा था कि वो देश हित में लिए गए फैसलों में साथ हैं

आपको बता दें कि पहलगाम की घटना के बाद विपक्षी दलों की ओर से साफ कहा जा रहा था कि वो देश हित में लिए गए फैसलों में साथ हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पहलगाम में हुई घटना के बाद तमाम नेताओं ने दुख जताया था। चिराग ने कहा था कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसी कायराना हरकत है जिससे आतंकवादियों ने देश में दहशत का माहौल पैदा करने की नाकामयाब कोशिश की है।

बदला लेगें, बदल देगें नक्शाए पाकिस्तान, जय हिंद की सेना – जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ट्वीट कर लिखा कि हम मुसहर लोग हैं, चूहों को बिल से निकालकर कैसे मारा जाता है हमें अच्छे से पता है। कहा था ना कि पाकिस्तानी चूहों के साथ हम क्या करेंगें उसका अंदाजा उनके हुक्मरानों को भी नहीं लगेगा। बदला लेगें, बदल देगें नक्शाए पाकिस्तान, जय हिंद की सेना।

Air Strike सम्राट चौधरी ने जाहिर की खुशी

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई है। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय सेना हमारी जान है, हमारी शान है! वंदे मातरम!

Samrat Chudhary 22Scope News
Air Strike सम्राट चौधरी ने जाहिर की खुशी

यह है 56 इंच के सीने का जवाब – विजय कुमार सिन्हा

वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि जब पहलगाम हमला हुआ, उसी दिन तय हो गया था कि अब पाकिस्तान के आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में छिपे नौ आतंकियों के ठिकानों पर करारा प्रहार किया गया है। यह है 56 इंच के सीने का जवाब! जय भारत! जय हिंद!

Vijay Sinha 22Scope News
यह है 56 इंच के सीने का जवाब – विजय कुमार सिन्हा

पाकिस्तान संभल जाए अभी भी मौका है, नहीं तो पूरा आतंकवाद खत्म हो जाएगा – दिलीप जयसवाल

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत करते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। आगे आगे देखिए हमारे सेना पाकिस्तान को किस तरीके से खत्म करेगा। इसके साथ ही साथ दिलीप जायसवाल ने भारतीय सेना को सराहना करते हुए कहा कि हम अपने सैनिकों का सलाम करते हैं, जिन्होंने मौत का बदला मौत लिया।

Dilip Jaishwal 1 22Scope News
पाकिस्तान संभल जाए अभी भी मौका है, नहीं तो पूरा आतंकवाद खत्म हो जाएगा – दिलीप जयसवाल

भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सलाम! – पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने लिखा कि भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सलाम। हमारी सेना पाकिस्तान को धूल चटा देगी। केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने का निर्णय ले। हमारी सेना 24 घंटे में पीओके को भारत में मिला देगी। बेमिसाल भारतीय सेना को सलाम, झंडा ऊंचा रहे हमारा!

देश ने पहलगाम का बदला ले लिया है – श्याम सुंदर शरण

हम के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि देश ने पहलगाम का बदला ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना पर शक करने का नहीं भरोसा करने का समय है। सबका हिसाब लिया जाएगा। सेना के शौर्य पर भरोसा रखें, देश को एकजुट रहने की आवश्यकता है।

Shyam Sundar Sharan 22Scope News

कार्रवाई के लिए हम सेना को करते हैं सैल्यूट – उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सेना के कार्रवाई के लिए हम सेना को सैल्यूट करते हैं। सेना के जवानों को सैल्यूट करते हैं। हमें गर्व है कि हमारी सेना ने वह कर दिखाया है, जो हिंदुस्तान के लोग चाहते थे हम सभी लोग चाहते थे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हम धन्यवाद देना चाहते हैं। बिहार की धरती से जो उन्होंने कहा था देश के साथ वादा किया था। उन्होंने पूरा किया इस बात को लेकर हम सबों को गर्व है। सेना के जवानों के साथ हमलोग हमेशा खड़े हैं।

Upendra 22Scope News
कार्रवाई के लिए हम सेना को करते हैं सैल्यूट – उपेंद्र कुशवाहा

यह हमारे सेना की जीत है, देश के तमाम सैनिकों के लिए यह जीत समर्पित है – सांसद प्रदीप सिंह

भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। उसके बाद से बिहार में खुशी की लहर है। किसी भी पार्टी के नेता हो लगातार अपनी सेना का जयकारा लगा रहे हैं। सेना को शाबाशी दे रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी के अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने News 22Scope से बात करते हुए कहा कि यह हमारे सेना की जीत है। देश के तमाम सैनिकों के लिए यह जीत समर्पित है। साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं कि वह करके दिखाते हैं। उनका 56 इंच का सीना के सामने पाकिस्तान टिकने वाला नहीं है। जिस प्रकार से आतंकवादियों ने हमारे देश के लोगों का धर्म पूछ कर हत्या किया था। उसी प्रकार से मोदी ने उन आतंकवादियों को धूल चटाने का काम किया है। यह हमारे देश की जीत है। अगर पाकिस्तान इतना से बाज नहीं आता है तो यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है।

MP Pradeep Singh 22Scope News
यह हमारे सेना की जीत है, देश के तमाम सैनिकों के लिए यह जीत समर्पित है – सांसद प्रदीप सिंह

यह भी पढ़े : Operation Sindoor : भारत की एयरस्ट्राइक में 90 से ज्यादा आतंकी ढेर…

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img