नहर में तैरता हुआ युवक का शव बरामद

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत छोटी पहाड़ी में नव निर्माण नाले में सनी कुमार पांडे नामक युवक का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना अगमकुआं थाना को दे गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सनी कुमार पांडे को जेसीबी के द्वारा लाश को निकाला गया। बताया जाता है कि सोमवार की रात में सनी कुमार पांडे अपने भतीजे के साथ जेसीबी चला रहे थे।

रात होने के बाद दोनों अपने-अपने घर जाने की बात बोल निकल गए। सनी का भतीजा ने बताया कि चाचा को मोबाइल पर जब हम बात कर रहे थे उसे समय तक वह घर पर पहुंच गए थे। सुबह में जब कंपनी के लोग ने कहा कि गाड़ी क्यों नहीं खुला तो हमने कहा कि चाचा कहां है।

भतीजा ने कहा- चाचा का मोबाइल बंद आने लगा, काफी खोजबीन की गई, नहीं चला पता

आपको बता दें कि भतीजा ने कहा कि चाचा का मोबाइल बंद आने लगा और काफी खोजबीन भी की गई। उन्होंने कहा कि हम खुद स्वयं गाड़ी खोलने गए तो हल्ला हुआ कि नहर के नाले के अंदर में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में हमलोग वहां पहुंचे तो छोटी पहाड़ी के नव निर्मित नाले नुमा नहर में एक जाल में फंसे हुए सनी का लाश बरामद हुआ। इस घटना के बाद प्रशासन जांच में जुटी है।

यह भी देखें :

युवक का शव बरामद : मामले की जांच में जुटी पुलिस, हत्या या मौत बना है सस्पेंस

वहीं थाना के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को ले आया गया है। सनी की मौत हुई या हत्या ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। परिवार के लोगों ने बताया कि सनी को नशा और गलत चीज का आदत नहीं था। परिजन ने बताया कि गांव में कुछ लोगों से झंझट था, वह भी एक कारण हो सकता है। इस पूरी घटना की जांच पुलिस अपने तरीके से कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना के BN कॉलेज में घुसकर असामाजिक तत्वों ने की बमबाजी

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img